त्वरित खेल: 11 गोल्ड और कुल 54 मेडल के साथ एशियन गेम्स की मेडल टैली में भारत 9वें नंबर पर बरकरार
from home https://ift.tt/2MAGpHM
Thursday, August 30, 2018
जब लालू ने एयर होस्टेस से की 'शिकायत', कहा- 'ए सिस्टर ई बादाम खाने नहीं दे रहा है'

नई दिल्ली: चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव को आज रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सरेंडर करना है. लालू यादव कल पटना से रांची के लिए रवाना हुए, पटना से रांची की फ्लाईट में लालू ने कुछ पत्रकारों से भी बात की. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी.

दरअसल पटना से रांची जाने के दौरान लालू यादव फ्लाइट में अपेन सहयोगी भोला यादव के साथ आगे की सीट पर जो खिड़की से सटी थी, उस पर बैठे थे. हवाई जहाज ने जैसे ही उड़ान भरी एयर होस्टस ने लालू यादव को काजू खाने के लिए दिया. सहयोगी भोला यादव ने बॉक्स खोल कर लालू को काजू दिए. लालू काजू खाने लगे.

इसी दौरान एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने लालू यादव से सवाल किया कि आपके मन में क्या चल रहा है. लालू ने इसका जवाब कुछ नहीं दिया लेकिन खाते खाते अपनी बात रखी और नीतीश से लेकर राहुल तक पर अपनी बात रखी.

इसके बाद एक दूसरे चैनल का रिपोर्टर उनके पास पहुंचा. लालू ने हंसते हुए शिकायत के लहजे में एयर होस्टेस से कहा, ''मेरा पैसा बर्बाद हो गया, ए सिस्टर ई बादाम खाने नहीं दे रहा." इतना सुनते ही सभी के चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई.

from home https://ift.tt/2NzGCaV
from home https://ift.tt/2NzGCaV
Xiaomi ने 5 मिनट में बेचे Pocophone F1 के 68,000 यूनिट, हुआ 200 करोड़ रुपये का फायदा

नई दिल्ली: शाओमी के पोको एफ1 डिवाइस को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था जहां ये माना जा रहा था कि फोन इस साल का सबसे बेस्ट स्मार्टफोन होगा. वहीं ये भी कहा जा रहा था कि 20,999 रुपये वाला ये स्मार्टफोन 33 हजार वाले वनप्लस 6 को कड़ी टक्कर देगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही. फोन की पहली सेल कल दोपहर 12 बजे से थी जहां पहले से ही फोन की कीमत और फीचर्स को यूजर्स काफी पसंद कर रहे थे. माना जा रहा है फ्लिपकार्ट पर हुई कल की सेल अभी तक की सबसे बड़ी सेल है.

सेल के दौरान कंपनी ने 5 मिनट में 68,000 हैंडसेट्स को बेच दिया तो वहीं कंपनी को 200 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. हालांकि कंपनी ने ये बताया की उसके पास कितने हैंडसेट थे. वहीं अगर इस फोन के सबसे महंगे मॉडल की बात करें तो ये आंकड़ा 68,965 डिवाइस का था. जहां कंपनी ने सबसे महंगे वाले स्मार्टफोन के इतने हजार हैंडसेट्स बेचे. वहीं बेस मॉडल की अगर बात करें तो उसके 100,000 यूनिट्स को बेचा गया. अगले फ्लैश सेल की अगर बात करें तो ये 5 सितंबर को होगा.

कीमत

फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. डिवाइस के 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है. जबकि 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज 28,999 रुपये रखी गई है.

पोको ने एफ1 डिवाइस का एक आर्म्ड एडिशन भी पेश किया है और इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. फोन की बिक्री के लिए कंपनी ने एचडीएफसी बैंक से साझेदारी की है. इसके तहत पहली सेल में HDFC बैंक के कार्ड से फोन खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी. फोन के लिए पहली सेल में Reliance Jio यूजर्स को 8,000 रुपये का कैशबैक और 6 टेरा बाइट तक का हाईस्पीड डेटा दे रहा है.

स्पेक्स

स्पेक्स के मामले में शाओमी पोको फोन का हाइलाइट इसका प्रोसेसर है जो क्वालकॉम 2.8Ghz 10nm फाइनफिट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेर के साथ आता है. इसमें एड्रिनो 630 जीपीयू भी दिया गया है. हैंडसेट में पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन दिया गया है जो 6.18 इंच के स्क्रीन FHD+ 2340 x 1080 पिक्सल्स रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में नॉच डिस्प्ले की भी सुविधा दी गई है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 का है.

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स365 और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है. सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का हाई रेजॉलूशन कैमरा दिया गया है. कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 3.0 को सपॉर्ट करती है.

from home https://ift.tt/2MYVVg2
from home https://ift.tt/2MYVVg2
क्या आपने CID के सुपरकॉप 'दया' की खूबसूरत फैमिली को देखा है?

टीवी अभिनेता दयानंद शेट्टी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बदौलत फैंस के दिलों में राज करते हैं. उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में अहम भूमिका निभाई है लेकिन 'सीआईडी' में 'दया' की भूमिका के लिए उन्हें खूब तारीफें मिलती हैं. अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में अपना करियर शुरू किया लेकिन चोट लगने के कारण एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया. उन्होंने इंडियन टेलीवीजन में जाने से पहले थियेटर और एड फिल्म्स में काम किया और कई पुरस्कार जीते.

इस बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता ने 'सिंघम रिटर्न्स', 'रनवे' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है. वह 'झलक दिखला जा' सीज़न 4 जैसे कई अन्य रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं. दयानंद ने साइड एक्टर के रूप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं. हम आगे आपको टीवी अभिनेता दयानंद शेट्टी के बारे में बताएंगे और उनके फैमिली के बारे में बताएंगे.

वह कर्नाटक के उडुपी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उन्हें नैना शेट्टी और संध्या शेट्टी नाम की अपनी दो प्यारी बहनों के साथ अपना बचपन वहां बिताया. उनकी दोनों बहनें उनकी सबसे बड़े फैंस और सपोर्टर्स हैं जो हमेशा दयानंद के निजी और प्रोफेशनल लाइफ में उनका सपोर्ट करती हैं.

दयानंद शेट्टी की फैमिली

वह अपनी प्यारी पत्नी स्मिता शेट्टी के साथ अपने विवाहित जीवन का आनंद ले रहे हैं. स्मिता न केवल उनकी पत्नी बल्कि उनकी सबसे बड़ी समर्थक और शुभचिंतक भी हैं. वह अपनी पत्नी को वर्ल्ड की सबसे बेस्ट पत्नी के रूप में मानते हैं.

दयानंद, श्री प्रकाश शेट्टी और उनकी पत्नी उमा शेट्टी के बेटे हैं. अपने पिता और मां के पसंदीदा बच्चे होने के नाते, उन्हें अपने परिवार से बहुत प्यार मिला. अभी तक उनके माता-पिता से संबंधित कोई और जानकारी नहीं है.

उनकी प्यारी पत्नी स्मिता शेट्टी से दयानंद को एक प्यारी सी बेटी हैं. उनका नाम विवा शेट्टी है. वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और अपने लिए काफी लकी मानते हैं.

from home https://ift.tt/2PPS7w3
from home https://ift.tt/2PPS7w3
अदालत ने फटकार लगाते हुए कहा- लोगों को ट्विटर पर ब्लॉक नहीं कर सकते ट्रंप

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अदालत के आदेश के बाद अपने कुछ आलोचकों को ट्विटर पर अनब्लॉक कर दिया है. अदालत ने ट्रंप से कहा था कि वो इस तरह से अपने आलोचकों का मुंह नहीं बंद कर सकते हैं.

फेडरल डिस्ट्रिक्ट जज ने मई में फटकार लगाते हुए आदेश दिया था कि राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ब्लॉक किया जाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों के पहले संशोधन (फर्स्ट अमेंडमेंट) का उल्लंघन है. ट्रंप द्वारा लोगों को ब्लॉक किये जाने के खिलाफ कोलंबिया यूनिवर्सिटी में 'द नाइट फर्स्ट अमेंडमेंट इंस्टीच्यूट' ने अपील किया था.

ट्रंप ने उन सात लोगों को अनब्लॉक किया है जिनके नाम मुकदमे में थे. संस्था ने कल ट्वीट किया कि उसे मिली सूचना के अनुसार न्याय मंत्रालय के पास मौजूद एक लिस्ट में से 41 अन्य लोगों को भी डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर एकाउंट ने अनब्लॉक कर दिया है.

संस्था ने कहा कि हमें खुशी है कि व्हाइट हाउस ने जिला अदालत के फैसले का पालन करने के लिए कदम उठाया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि संविधान राष्ट्रपति को उनकी आलोचना करने वालों को ट्विटर पर ब्लॉक करने से रोकता है. हालांकि, संस्था ने कहा कि उसे सूचना मिली है कि इस लिस्ट से बाहर अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट पर ब्लॉक हैं.

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड । 29 अगस्त 2018- शोपियां में आतंकी हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद

from home https://ift.tt/2ol95pD
from home https://ift.tt/2ol95pD
एक हजार 'शक्ति परियों' ने निकाली साइकिल रैली, लड़कियों को किया जागरुक

मुरादाबाद: बेटियों-महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर में एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम सक्रिय है, लेकिन उसके बाद भी आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम देने में मनचले बाज नहीं आते. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 'एन्टी रोमियो टीम' द्वारा शक्ति परी साइकिल महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर उन्हें जागरुक किये जाने की एक विशेष पहल की गई.

इस रैली की अगुवाई एसएसपी जे. रविन्द्र गौड़ और एसपी सिटी अंकित मित्तल ने की, वहीं इस दौरान जिले भर की एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने इस महारैली में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा का अहसास कराया. जगह जगह इस रैली पर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला भी बढ़ाया गया.

बुधवार को शहर में मुरादाबाद पुलिस द्वारा आयोजित करीब एक हजार साईकिल पर सवार छात्राओं और एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने विशाल साईकिल रैली का आयोजन कर मनचलों से निबटने और चुप न रह कर उसका डट कर मुकाबला करने की सीख देते हुए जहां लड़कियों और महिलाओं को जागरूक किया गया वहीं मनचलों को अब सुधरने की हिदायत देते हुए स्लोगन के सहारे सख्त सन्देश भी दिया गया.

इस दौरान छात्राएं अपनी साइकिल पर 'मैं हूं परी', 'नारी सुरक्षा संकल्प हमारा', 'एंटी रोमियो टीम का हो साथ. तो डरने की नहीं बात', 'यूपी की नारी अब नहीं बेचारी', 'मत करो बर्दाश्त जब एंटी रोमियो है आपके साथ' लिखे स्लोगन के साथ शहर में साईकिल पर सवार होकर लोगों को जागरूक करते हुए चल रही थी.

इस महारैली में लगभग 1000 शक्ति परियों के साथ-साथ जनपद के सभी अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. जनपद की एन्टी रोमियो टीमों के साथ एक हजार स्कूल की छात्राओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया. पुलिस लाइन से यह जागरूकता रैली सुबह 11 बजे प्रारम्भ शुरू होकर थाना सिविल लाइन, कोतवाली क्षेत्र से होते हुये पुलिस लाइन पर समाप्त हुई. इस महारैली में एएसपी अपर्णा गुप्ता, सीओ कोतवाली पूनम सिरोही समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

from home https://ift.tt/2wszG8P
from home https://ift.tt/2wszG8P
Subscribe to:
Posts (Atom)
Dasna temple priest Yati Narasinghanand released from jail
from India | The Indian Express https://ift.tt/pciraez

from India | The Indian Express https://ift.tt/2Cxl12d

from India | The Indian Express https://ift.tt/30TpQew

from World | The Indian Express https://ift.tt/3bYwULC